झारखंड में BJP जीती पर जम्मू-कश्मीर में फस गई!! रही दूसरे नंबर पे ........


जम्मू-कश्मीर और झारखंड विधानसभा चुनावों के अब तक प्राप्त  नतीजों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (BJP) झारखंड में बहुमत हासिल कर चुकी है। दूसरी ओर, जम्मू-कश्मीर विधानसभा की त्रिशंकु तस्वीर सामने आई है, हालांकि पीडीपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है और उसके बाद भाजपा जम्मू-कश्मीर की दूसरी सब्सि बड़ी पार्टी बन गई है। झारखंड में बीजेपी अकेले अपने दम पर सरकार बना रही है।
जम्मू-कश्मीर में 87 विधानसभा सीटों पर मतगणना के नतीजों  के अनुसार बीजेपी 25, कांग्रेस 11, नेशनल कान्फ्रेंस 15 और पीडीपी 28  सीटें जीत चुकी है। साथ ही अन्य के खाते 6 सीटेंगयी है। दूसरी तरफ, झारखंड में 81 विधानसभा सीटों में  बीजेपी 42  सीटों, कांग्रेस 6, झारखंड मुक्ति मोर्चा 18 , जेवीएम 8  सीटें जीत चुकी है। अन्य को 9  सीटें  मिली है।

पीडीपी की महबूबा मुफ्ती मोहम्मद सईद सरकार बनाने के लिए कांग्रेस या फिर भाजपा का साथ ले सकते हैं। गौर हो कि साल 2002 में कांग्रेस और पीडीपी ने मिलकर सरकार बनाई थी। पीडीपी के वरिष्ठ नेता मुजफ्फर बेग ने आज मिलाजुला संकेत दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की तुलना में कांग्रेस के साथ जाना उनकी पार्टी के लिए आसान रहेगा, लेकिन वह महसूस करते हैं कि भाजपा को नकारा  नहीं माना जा सकता। 
जम्मू-कश्मीर में पीडीपी (PDP) पहले नंबर पर, भारतीय जनता पार्टी (BJP) दूसरे नंबर पर और सत्ताधारी नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) और कांग्रेस तीसरे, चौथे नंबर की पार्टी बन गई है  आतंकवाद प्रभावित इस इलाके की सभी सीटों पर कुल मिलाकर 821 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं और वर्ष 1987 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब राज्य की जनता ने इतने ज़्यादा उत्साह के साथ वोटिंग की है। जम्मू-कश्मीर में मतगणना केंद्र राज्य के सभी 22 जिला मुख्यालयों में बनाए गए जबकि उन निर्वाचन क्षेत्रों में अतिरिक्त मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जो बर्फ पड़ने या खराब मौसम के कारण अन्य हिस्सों से कट गए थे मतगणना के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
झारखंड में चुनाव परिणामों को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों में भारी बेचैनी बनी रही राज्य में पांच चरणों में हुए चुनाव में रिकार्ड 66.47 प्रतिशत मतदान हुआ और इन विधानसभा चुनावों की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि यह पूरी तरह हिंसा रहित और शांतिपूर्ण रहे। इससे पहले कभी भी झारखंड राज्य बनने के बाद इतना अधिक मतदान यहां विधानसभा या लोकसभा चुनावों में रिकॉर्ड नहीं किया गया था।
Share on Google Plus

About AajTak Ki Khabre

आजतक की खबरे एक न्यूज़ ब्लॉग है। जो भारत और देश दुनिया से की खबरे आप तक अपने ब्लॉग के माध्यम से आप तक पहुचाती है। यदि आप आजतक की खबरे को पसंद करते है। तो इसे सब्सक्राइब करना न भूले। धन्यवाद आपका दिन शुभ हो।
फिल्पकार्ट ऑफर के लिए यहाँ क्लिक करे।

0 comments:

Post a Comment