फिर से हुआ टाइटैनिक जैसा हादसा। .... जहाज डूबने से 700 लोगो की मौत!

मछली पकडने वाली एक जहाज लीबिया के समुद्र किनारे डूबी। .... 

लीबिया के समुद्र किनारे लगभग भूमध्य सागर में एक यात्री जहाज के डूब जाने से सैकडों व्यक्तियों के मारे जाने की आशंका है। खबरों के मुताबिक, शनिवार रात लीबिया की सीमा में मछली पकडने वाली एक जहाज पर 700 से ज्यादा लोग सवार थे। राहत और बचाव का कार्य जारी है और अब तक केवल 28 लोगों को बचाया जा सका है। 

टाइम्स ऑफ माल्टा में रविवार को छपी खबर में इस हादसे की जानकारी दी गई है। यह हादसा दक्षिणी इटली के द्वीप लैंपेडूसा के दक्षिणी तट के पास हुआ। अधिकारियों ने कहा है कि बचाव और राहत कार्य के लिए इटली के कोस्ट गार्ड्स और इटली नौसेना के जहाजों को समुद्र में उतारा गया है। दक्षिणी भूमध्यसागर में पिछले कई दशकों में हुई यह सबसे बडी दुर्घटना है। 

इस दुर्घटना में मारे गए लोगों की संख्या भी जोड दें तो इस साल की शुरूआत से लेकर अब तक समुद्री दुर्घटनाओं में 1,500 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। शरणार्थियों के मामले के संयुक्त राष्ट्र के हाई कमिश्नर कारलोटा सैमी के प्रवक्ता ने बताया कि फिलहाल इस दुर्घटना के भीषण होने की आशंका है। फिलहाल इटली के कोस्ट गार्ड्स या नेवी की ओर से कोई बयान नहीं आया है। आशंका जताई जा रही है कि लोगों की भीड एक ओर होने से नाव का बैलेंस बिगड गया होगा और वह पानी में उलट गई होगी। 

और पढ़े। ………… 
Share on Google Plus

About AajTak Ki Khabre

आजतक की खबरे एक न्यूज़ ब्लॉग है। जो भारत और देश दुनिया से की खबरे आप तक अपने ब्लॉग के माध्यम से आप तक पहुचाती है। यदि आप आजतक की खबरे को पसंद करते है। तो इसे सब्सक्राइब करना न भूले। धन्यवाद आपका दिन शुभ हो।
फिल्पकार्ट ऑफर के लिए यहाँ क्लिक करे।

0 comments:

Post a Comment