north India उत्तर भारत में ठण्ड और कोहरे का कहर अबतक 40 लोग ठण्ड से मरे ........

उत्तर भारत भटका रहा है कोहरा और मर रहा है ठण्ड !! 



नई दिल्ली! दिल्ली में कोहरे की वजह से कई एक्सीडेंट होते है और हर साल की तरह इस साल भी कई लोग कोहरे की वजह से एक्सीडेंट में अपनी जान गवा बैठे है।  एक समाचार के मुताबित अब तक करीबन ४० लोग ठण्ड और कोहरे की चपेट में आ चुके है। ये ठण्ड और कोहरे की वजह है, हिमाचल और जम्मू कश्मीर में हो रही बर्फबारी। 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली

में
आज भी जमा देनी वाली ठंड है। आज सुबह न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री चला गया। इसके साथ ही आज दिल्ली एनसीआर में घना कोहरा भी छाया हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो आज सीजन की सबसे ठंडी सुबह है। पूरे देश में कोहरे की वजह से करीब 131 ट्रेनें प्रभावित है और देरी से चल रही हैं। वहीं, दिल्ली आने वाली 2 फ्लाइट रद्द और 9 फ्लाइट्स देरी से चल रही हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर दृश्यता 50 मीटर से भी कम है। उत्तर भारत में रविवार को सर्दी ने दिल्ली समेत कई जगह पांच साल का रिकॉर्ड तोड दिया। मौसम विभाग के अनुसार, अभी मैदानी इलाकों में दिन का तापमान गिर रहा है। दो-तीन दिन में रातें ज्यादा सर्द होने लगेंगी। वहीं, मौसम विभाग ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी की संभावना व्यक्त की है, इससे सर्द उत्तरी हवाओं का रूख एक बार फिर मैदानी क्षेत्रों की तरफ होगा। इससे सर्दी में तेजी से इजाफा होगा। 

और पढ़े ………


Share on Google Plus

About AajTak Ki Khabre

आजतक की खबरे एक न्यूज़ ब्लॉग है। जो भारत और देश दुनिया से की खबरे आप तक अपने ब्लॉग के माध्यम से आप तक पहुचाती है। यदि आप आजतक की खबरे को पसंद करते है। तो इसे सब्सक्राइब करना न भूले। धन्यवाद आपका दिन शुभ हो।
फिल्पकार्ट ऑफर के लिए यहाँ क्लिक करे।

0 comments:

Post a Comment