निकाह से मना करने पे इस्लामिक स्टेट (ISIS) ने दी महिलाओ को मौत की सजा.......

इराक! आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) ने इराक में 150 महिलाओं को कत्ल कर दिया। इन महिलाओं का सिर्फ इतना ही कसूर था कि वे इस्लामिक स्टेट ISIS के लडाकों से निकाह करने से इनकार कर रही थी। और सबसे दिलचस्प बात ये है की ये सारी  महिलाये मुस्लिम परियार से ही थी। 


इस वारदात को आईएस के आतंकवादी अबू अनस अल लीबी ने इराक के अल अनबार प्रांत में अंजाम दिया।  मीडिया के मुताबिक, इराक के मानवाधिकार मंत्रालय ने बुधवार को इस बारे में बयान जारी किया। इस आतंकवादी ने 150 से ज्यादा महिलाओं को जिहाद मैरिज के लिए बाध्य किया और जब इन महिलाओं ने इनकार किया तो इन्हें मौत के घाट उतारने के बाद फलूजा में सामूहिक तौर पर दफन कर दिया गया। 

हैवानियत की हद यह कि इनमें से कई महिलाएं प्रेग्नेंट भी थीं इस्लामिक स्टेट के लडाकों ने अल-अनबार प्रांत के उत्तरी कस्बे अल-वाफा में सैकडों परिवारों को यह कस्बा छोडने के लिए बाध्य किया। इन लोगों को मौत की धमकी दी गई थी। अनबार प्रांत के पश्चिमी हिस्से में इस्लामिक स्टेट ने दबदबा बढा लिया है। 

इस आतंकवादी गुट ने बीते महीने इसी प्रांत में रमादी के रास अल-मां गांव में अल बू निम्र जनजाति के 50 लोगों को गोलियों से भून दिया था, जिसमें कई महिलाएं और बच्चे भी थे। इस जनजाति के एक बुजुर्ग ने बताया कि आतंकवादियों ने लोगों को एक लाइन में खडा करके गोलियों से भून दिया था।

Share on Google Plus

About AajTak Ki Khabre

आजतक की खबरे एक न्यूज़ ब्लॉग है। जो भारत और देश दुनिया से की खबरे आप तक अपने ब्लॉग के माध्यम से आप तक पहुचाती है। यदि आप आजतक की खबरे को पसंद करते है। तो इसे सब्सक्राइब करना न भूले। धन्यवाद आपका दिन शुभ हो।
फिल्पकार्ट ऑफर के लिए यहाँ क्लिक करे।

0 comments:

Post a Comment