आसाराम के बेटे के खिलाफ उनकी पत्नी ने दिया चौंकाने वाला बयान.....

सूरत की दो बहनों के साथ दुष्कर्म के आरोप में फंसे आसाराम के बेटे नारायण सांई के खिलाफ उसकी पत्नी ने ही चौंकाने वाला बयान दिया है। नारायण की पत्नी जानकी ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया है कि नारायण सांई साधिकाओं के साथ ओरल सेक्स करता था। पुलिस ने गुजरात हाईकोर्ट में नारायण सांई के खिलाफ कई महत्वपूर्ण दस्तावेज पेश किए थे, जिनमें से पत्नी जानकी का यह बयान भी शामिल है।
नारायण सांई की हरकतों से उनकी पत्नी जानकी काफी दु:खी थी !

नारायण सांई की पत्नी ने बताया कि शादी होने के बाद वह मेरे साथ ज्यादा नहीं रहता था। साधिकाओं के साथ वह ज्यादा समय बिताता था, जिस वजह से वह काफी दु:खी थी। एक दिन उसने नारायण सांई को दो साधिकाओं के साथ ओरल सेक्स करते हुए देखा, तब दोनों के बीच तकरार हुई थी। इसके बाद वह इंदौर चली गई। 

नारायण सांई अपने आप को भगवान श्रीकृष्ण समझता था !

सूरत की साधिकाओं के बयान के अनुसार, नारायण सांई अपने आपकों भगवान श्रीकृष्ण समझता था। वह साधिकाओं को जंगल में ले जाकर लुका छिपी खेलता था। इसके बाद बांसुरी बजाकर साधिकाओं को उसे खोजने के लिए कहता था। जो भी साधिका उसे खोजती थी। उससे वह दुष्कर्म करता था। वह साधिकाओं को कहता था कि वे अप्सरा हैं और कृष्ण नारायण सांई की बात मानने पर उन्हें स्वर्ग में अवतार मिलेगा।

और पढ़े …………....  
Share on Google Plus

About AajTak Ki Khabre

आजतक की खबरे एक न्यूज़ ब्लॉग है। जो भारत और देश दुनिया से की खबरे आप तक अपने ब्लॉग के माध्यम से आप तक पहुचाती है। यदि आप आजतक की खबरे को पसंद करते है। तो इसे सब्सक्राइब करना न भूले। धन्यवाद आपका दिन शुभ हो।
फिल्पकार्ट ऑफर के लिए यहाँ क्लिक करे।

0 comments:

Post a Comment