कुख्यात गैंगस्टर हत्यारे की हुई गोलीमार कर हत्या ..... जानिए कौन

जैसे को तैसा विक्की त्यागी हत्यारे की हुई भरे कोर्ट में हत्या !!!   


मुजफ्फरनगर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एडीजे कोर्ट में सुनवाई के दौरान कटघरे में खडे कुख्यात गैंगस्टर विक्की त्यागी की ताबडतोड गोलियां चलाकर हत्या कर दी गई। 

विक्की त्यागी जुर्म की दुनिया में आतंक का बादशाह था। हमलावर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में वकील के वेष में अंदर आया और मामले की सुनवाई की दौरान बेखौफ हो वारदात को अंजाम दिया। त्यागी का रक्तरंजित शरीर कठघरे में जमीन पर पडा मिला, जानकारी के मुताबिक गोलियां चलने की आवाज सुनकर पुलिस मौके  पर पहुंची और हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विक्की त्यागी पर हत्या के कई मामले दर्ज है … 



विक्की त्यागी वर्ष 2011 के हत्या के एक मामले में सोमवार को सुनवाई के लिए कोर्ट में आया था। त्यागी हत्या के आरेप की सुनवाई का सामना कर रहा था, जिसमें आठ लोगों की हत्या कर दी गई थी। विक्की त्यागी पर 50 से भी अधिक मामले दर्ज थे। बताया जा रहा है की हमला करने वाला विक्की त्यागी का ही सताया हुआ और परेशान था। उसने इंसाफ ना मिलने पर ये कदम उठाया। 



और पढ़े। ……… 
Share on Google Plus

About AajTak Ki Khabre

आजतक की खबरे एक न्यूज़ ब्लॉग है। जो भारत और देश दुनिया से की खबरे आप तक अपने ब्लॉग के माध्यम से आप तक पहुचाती है। यदि आप आजतक की खबरे को पसंद करते है। तो इसे सब्सक्राइब करना न भूले। धन्यवाद आपका दिन शुभ हो।
फिल्पकार्ट ऑफर के लिए यहाँ क्लिक करे।

0 comments:

Post a Comment