आतंकी सरगना हाफिज सईद ने फिर उगला जहर.... जानिए क्या!

हाफिज सईद ने एक रैली में कहा भारत के टुकडे-टुकडे कर देंगे। 


आतंकी सरगना हाफिज सईद ने पेशावर की एक रैली में भारत को अपना अगला टारगेट बताया है। इसी के साथ उसने खुलासा किया कि उसके संगठन ने अमेरिका और रूस के खिलाफ अफगानिस्तान में अफगान तालिबान का साथ दिया था। जमात-उद-दावा प्रमुख ने रैली में कहा, अमेरिका और रूस ने अफगानिस्तान पर हमला बोला। हमने अपने अफगान भाइयों के साथ उनके खिलाफ जिहाद छेडा। हमने उनके टुकडे-टुकडे कर दिए।  

अब दुनिया में सिर्फ दो और शक्तियां बच गई हैं, जिसमें पहला हिंदुस्तान है और दूसरा इस्त्रायल। इंशाल्लाह हम जिहाद के जरिए भारत और इस्त्रायल के भी टुकडे कर देंगे। फिर दुनियाभर में इस्लाम की हुकूमत होगी। हाफिज सईद ने रैली के दौरान खुलासा किया कि अफगानिस्तान में उसके संगठन ने अफगान तालिबान का साथ दिया। 

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के अशांत भूमि मागों के जरिए जमात ने अपने लडाके अफगानिस्तान भेजे और अगले जिहाद के लिए भी इन्हीं रास्तों का इस्तेमाल करेंगे। सईद ने यह भी कहा कि जमात-उद-दावा का पाकिस्तान तालिबान और अफगान तालिबान के साथ संबंध हैं। 

आशंका जाहिर की जा रही है कि इस तरह हाफिज के संबंध अलकायदा से भी हो सकते हैं। बता दें कि हाफिज सईद लाहौर, हरिपुर, फैसलाबाद और पेशावर में लगातार रैलियां कर रहा है, जिनमें जिहाद के लिए लोगों को उकसा रहा है। 

और पढ़े। ……
Share on Google Plus

About AajTak Ki Khabre

आजतक की खबरे एक न्यूज़ ब्लॉग है। जो भारत और देश दुनिया से की खबरे आप तक अपने ब्लॉग के माध्यम से आप तक पहुचाती है। यदि आप आजतक की खबरे को पसंद करते है। तो इसे सब्सक्राइब करना न भूले। धन्यवाद आपका दिन शुभ हो।
फिल्पकार्ट ऑफर के लिए यहाँ क्लिक करे।

0 comments:

Post a Comment