रामपाल की गिरफ़्तारी बनी हरयाणा पुलिस के लिय चुनौती !!




हिसार बरनाला !! अवमानना मामले में कोर्ट में हाजिरी  देकर हरियाणा सरकार के लिए चुनौती बने बाबा सतलोक आश्रम (हरियाणा) के संचालक बाबा रामपाल को गिरफ्तार करने में अब तक नाकाम रही पुलिस ने बुधवार को कहा कि रामपाल को जब तक पकड नहीं लिया जाता है, यह ऑपरेशन जारी रहेगा। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एसएन वशिष्ठ ने आज प्रेस कान्फ्रेंस (Press Conference)  कर बताया कि पुलिस के सामने दो टारगेट हैं- निर्दोष लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना और अभियुक्त रामपाल को गिरफ्तार कर कोर्ट(court) में पेश करना। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस अपने दोनों मकसद में कामयाब होगी। डीजीपी वशिष्ठ ने कहा कि ऑपरेशन के मौजूदा चरण में आश्रम के भीतर से रामपाल के समर्थकों को निकाला जाएगा। उन्होंने अब तक पांच महिलाओं और एक बच्चो की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि ये मौतें पुलिस कार्रवाई में नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि हमारी सूचनाओं के मुताबिक, अभियुक्त रामपाल निश्चित तौर पर आश्रम के भीतर ही मौजूद है, लेकिन वहां करीब पंद्रह हजार (Fifteen thousand)निर्दोष लोगों की मौजूदगी के चलते हमारी प्राथमिकता उन लोगों को बचाना है।


Share on Google Plus

About AajTak Ki Khabre

आजतक की खबरे एक न्यूज़ ब्लॉग है। जो भारत और देश दुनिया से की खबरे आप तक अपने ब्लॉग के माध्यम से आप तक पहुचाती है। यदि आप आजतक की खबरे को पसंद करते है। तो इसे सब्सक्राइब करना न भूले। धन्यवाद आपका दिन शुभ हो।
फिल्पकार्ट ऑफर के लिए यहाँ क्लिक करे।

0 comments:

Post a Comment