आश्रम को कब्जे में ले पुलिस ने संत रामपाल को गिरफ्तार किया। …………

                  पुलिस घुशी सतलोक आश्रम में, रामपाल को दबोचा !!!! 

हिसार हरियाणा! आखिर कार पुलिस ने संत रामपाल (Sant Rampal) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस रामपाल को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें लेकर चंडीगढ़ रवाना हो गई है। जानकारी के मुताबिक पुलिस के आला अधिकारी अभी मौके पर मौजूद हैं। चंडीगढ़ के अस्पताल में रामपाल का मेडिकल टेस् होगा। इसके बाद पुलिस पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में रामपाल को पेश करेगी।

V
पुलिस ने बताया कि रामपाल ने सरेंडर नहीं किया,उसे गिरफ्तार किया गया।कहा गया कि रामपाल बीमार नहीं है। वह खुद चल कर एंबुलेंस में चढा। बताते हैं कि आश्रम में अभी करीब 4 हजार लोग मौजूद हैं। अब पुलिस इन्हें बाहर निकालकर आश्रम को सील करेगी।  हाईकोर्ट ने पांच नवंबर को रामपाल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

 पुलिस घुशी सतलोक आश्रम में, रामपाल को दबोचा

हरियाणा पुलिस ने रामपाल के कई समर्थकों को बुधवार को सतलोक आश्रम से गिरफ्तार किया। इनमें उसका भाई पुरूषोत्तम दास भी शामिल है जो रामपाल का प्रवक्ता भी है। कुल 70 लोगों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश किया,अदालत ने इन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इन गिरफ्तार लोगों में कई रामपाल के खास सहयोगी है।रामपाल की गिरफ्तारी से पहले हरियाणा सरकार(haryana Govt.) ने केंद्र सरकार (central govt.) से सी आरपीएफ (CRPF) की पांच कंपनियों की मांग की है। सीआरपीएफ की एक कंपनी में 1001 जवान होते हैं। हरियाणा सरकार ने हालात से निपटने के लिए पांच कंपनियां यानी 5005 जवानों की मांग की है। 

इसबीच गुप्तचर ब्यूरो की रपट में हिंसा की आशंका जताए जाने के साथ ही केंद्र सरकार ने 500 अर्धसैन्य बल जवानों को हिसार भेजा है जो कानून-व्यवस्था बहाली में राज्य पुलिस की मदद करेंगे। विवादित संत रामपाल  की गिरफ्तारी के मसले पर मचे बवाल के बीच हरियाणा पुलिस के डीजीपी एस एन बशिष्ठ ने कहा है कि रामपाल को कानून के आगे   सरेंडर  (surrender) करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आश्रम से 10 हजार लोगों को निकाला जा चुका है। अब भी वहां पांच हजार लोग फंसे हुए है जिन्हें निकालने की पुलिस कोशिश कर रही है। कहा जा रहा है कि रामपाल सरेंडर कर सकते हैं क्योंकि हरियाणा सरकार अब रामपाल से बातचीत के मूड में नहीं है। 

अदालत (court)की अवमानना मामले में विवादित संत रामपाल की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। पुलिस ने रामपाल पर कई नए मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने रामपाल के प्रमुख सहयोगियों सहित उनके 250 समर्थकों को भी गिरफ्तार कर लिया है। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक एसएन वशिष्ठ ने बुधवार को बताया, रामपाल के खिलाफ राजद्रोह, हत्या के प्रयास, आपराधिक षड्यंत्र, अवैध रूप से लोगों को हिरासत में रखने, दंगा फैलाने समेत अन्य कई नए मामले दर्ज किए गए हैं।रामपाल के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

और पढ़े। …………। 
Share on Google Plus

About AajTak Ki Khabre

आजतक की खबरे एक न्यूज़ ब्लॉग है। जो भारत और देश दुनिया से की खबरे आप तक अपने ब्लॉग के माध्यम से आप तक पहुचाती है। यदि आप आजतक की खबरे को पसंद करते है। तो इसे सब्सक्राइब करना न भूले। धन्यवाद आपका दिन शुभ हो।
फिल्पकार्ट ऑफर के लिए यहाँ क्लिक करे।

0 comments:

Post a Comment