रामपाल के बेडरूम में मिला प्रेग्नेंसी टेस्ट किट......पूरी खबर पढ़े ……

   रामपाल का आश्रम था, या पूरा कुकर्म का अड्डा !!


 हरियाणा के बरवाला स्थिति संत रामपाल के सतलोक आश्रम में सर्च अभियान के दूसरे दिन पुलिस को उसके सिंहासन के नीचे हथियारों का भारी जखीरा बरामद हुआ है। इस सिंहासन पर बैठकर रामपाल प्रवचन देता था। पुलिस ने रामपाल के कमरे से प्रेग्नेंसी टेस्ट किट भी बरामद किया है। आश्रम में चार अनुयायी घायल अवस्था में मिले हैं। इनमें एक महिला बाथरूम में बेहोश मिली। यह जानकारी शुक्रवार  को आईजी अनिल कुमार राव और एसपी सतेन्द्र कुमार गुप्ता ने दी। पुलिस के मुताबिक, महिला मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई की रहने वाली है।

 

क्या-क्या हुआ बरामद... 

सतलोक आश्रम से पुलिस ने तीन रिवॉल्वर, तीन राइफल (प्वाइंट 12 बोर), 26 एयरगन, 2 राइफल (डबल बैरल), 2 राइफल (प्वाइंट 315 बोर), सैकडों की संख्या में कारतूस, पेट्रोल बम, गुलेल, हेलमेट, तेजाब और डीजल आदि बरामद किया है। एक राइफल रामपाल के बिस्तर के नीचे भी मिली। 

रामपाल से पूछताछ जारी... 

रामपाल से धन, हथियारों के स्त्रोत और पुलिस से टकराने की योजना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। देशभर में उसकी प्रॉपर्टी की भी जांच की जा रही है। पुलिस को शक है कि उसके नक्सलियों से भी कनेक्शन रहा है, जिसके चलते उनके आश्रम में नक्सली रह रहे थे। उसके कमांडोज को नक्सलियों से ट्रेनिंग मिली है। आश्रम से पकडे गए 865 लोगों में से कई के नक्सली होने की आशंका है। पुलिस नक्सली कनेक्शन को लेकर फिलहाल पुष्टि करने की स्थिति में नहीं है, मगर इस दिशा में आगे जांच जारी है। 

पासवर्ड वाली अलमारियों को खोलने नहीं मिली कामयाबी.... 

पुलिस के लिए सबसे बडी चुनौती आश्रम में मिली दर्जनों पासवर्ड प्रोटेक्टेड अलमारियों को खोलने की है। पासवर्ड का पता केवल रामपाल को ही है। सर्च टीम ने शुRवार को इन अलमारियों को खोलने का प्रयास किया, पर उसे सफलता नहीं मिली। ऎसे में रामपाल से पूछताछ के बाद ही पता लग पाएगा कि इन अलमारियों में क्या है। पुलिस को उम्मीद है कि इन अलमारियों से पुख्ता सबूत मिल सकते हैं। 

बाबा का एक और आश्रम.... 

पुलिस को जांच में पता चला है कि रामपाल का मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के पास भी एक आश्रम है। उडदन गांव में लगभग 70 एकड में फैले इस आश्रम में 50,000 लोगों के बैठने की क्षमता वाला एक हॉल, दो स्विमिंग पूल और फिल्टर प्लांट आदि हैं। 

आश्रम को जमींदोज करने की तैयारी.... 

अब सतलोक आश्रम को जमींदोज करने की तैयारी चल रही है। हिसार के जिला नगर योजनाकार ने राज्य सरकार को भेजी अपनी रिपोर्ट में आश्रम को पूरी तरह से अवैध करार दिया है। आश्रम का अधिकतर हिस्सा बिना सीएलयू (चेंज आफ लैंड यूज) के अवैध रूप से खडा किया गया है।

Share on Google Plus

About AajTak Ki Khabre

आजतक की खबरे एक न्यूज़ ब्लॉग है। जो भारत और देश दुनिया से की खबरे आप तक अपने ब्लॉग के माध्यम से आप तक पहुचाती है। यदि आप आजतक की खबरे को पसंद करते है। तो इसे सब्सक्राइब करना न भूले। धन्यवाद आपका दिन शुभ हो।
फिल्पकार्ट ऑफर के लिए यहाँ क्लिक करे।

0 comments:

Post a Comment