अवैध संबंध !! पत्नी ने पति को जिन्दा जलाया ………


अवैध संबंध !! पत्नी ने पति को जिन्दा जलाया ……

बिहार नवादा! बिहार के नवादा में एक बहुत चौकाने वाला हादसा सामने आया है, एक पत्नी ने अपने ही पति को जिन्दा जल दिया, कहावत सही है, इश्क अंधा होता है जो इश्क करते है उन्हें अपने जुनून के अलावा कुछ भी दिखाई नहीं देता है। कुछ ऎसा ही हुआ है, बिहार के नवादा जिले के पकरीबरांवा थाना क्षेत्र में हुआ। यहां एक महिला ने अपने ही पति पर मिट्टी का तेल डालकर उसे जिंदा जला दिया। गंभीर रूप से झुलसे पति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला का अपने जीजा से अवैध संबंध थे जिसका उसका पति लगातार विरोध कर रहा था। 

पुलिस के अनुसार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमिआ गांव निवासी धर्मेन्द्र चौहान की शादी पकरीबरांवा थाना की मेहदीपुर निवासी रूबी से हुई थी। शादी के बाद से ही रूबी ससुराल में नहीं रहना चाहती थी। ससुराल आने के एक-दो दिन बाद ही रूबी मायके लौट जाती थी। पिछले गुरूवार को अपनी पत्नी रूबी को लाने के लिए धर्मेन्द्र ससुराल आया था। 

इस दौरान जीजा के साथ प्रेम संबंध होने को लेकर रूबी और उसके परिजनों से धर्मेन्द्र का विवाद हो गया। आरोप है कि शुक्रवार की रात जब धर्मेन्द्र सोया हुआ था, उस समय रूबी ने उसके शरीर पर केरोसीन तेल डालकर आग लगा दी। धर्मेन्द्र की घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। 
अवैध संबंध !! पत्नी ने पति को जिन्दा जलाया ……

पकरीबरांवा के थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने शनिवार को बताया कि मृतक के पिता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इसमें रूबी, रूबी के जीजा शंकर चौहान, रूबी की मां और पिता को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। 

Share on Google Plus

About AajTak Ki Khabre

आजतक की खबरे एक न्यूज़ ब्लॉग है। जो भारत और देश दुनिया से की खबरे आप तक अपने ब्लॉग के माध्यम से आप तक पहुचाती है। यदि आप आजतक की खबरे को पसंद करते है। तो इसे सब्सक्राइब करना न भूले। धन्यवाद आपका दिन शुभ हो।
फिल्पकार्ट ऑफर के लिए यहाँ क्लिक करे।

0 comments:

Post a Comment