रामपाल के अनुयायी ने खोले कई राज !!!………जानिए क्या है वो राज .......

रामपाल के प्रवक्ता के मुताबित रामपाल ने महिलाओं और बच्चों को बनाया था बंधक!! 

रामपाल के प्रवक्ता के मुताबित रामपाल ने महिलाओं और बच्चों को बनाया था बंधक!!

हरियाणा के बरनाला, (हिसार) में, संत रामपाल के दावे की पोल अब उनके अनुयायी ही खोल रहे हैं। रामपाल ने दावा किया था कि साधकों ने उसे आश्रम में बंधक बना रखा था। वह तो कोर्ट में पेश होना चाहता था। लेकिन सतलोक आश्रम के प्रवक्ता राजकपूर और प्रमुख सहयोगी राजेंद्र सिंह ने सोमवार को इसे झुठलाते हुए कहा कि रामपाल ने खुद उन्हें आदेश दिया था कि अनुयायियों को आश्रम से बाहर नहीं जाने देना, क्योंकि वह महिलाओं और बच्चों को ढाल बनाकर गिरफ्तारी को टालना चाहता था। भिवानी के राजकपूर और सोनीपत के गांव भटगांव के राजेन्द्र सिंह ने पुलिस के सामने यह राज उजागर किया। दोनों को तीन दिन के पुलिस रिमांड के बाद सोमवार को डयूटी मजिस्ट्रेट भारतभूषण कौशिक की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें ६ दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। 

जांच अधिकारी रोहताश सिंह ने बताया कि दोनों ने खुद को निर्दोष बताया है। उनका कहना है कि उन्हें रामपाल की कोर कमेटी के पदाधिकारियों की ओर से जो आदेश दिए जाते थे, वे उसका पालन करते थे। दिलचस्प है कि तमाम घटना कर्म के दौरान राजकपूर ही रामपाल का पक्ष मीडिया में रखता था। वह खुद भी कोर कमेटी का सदस्य है। सदस्यों की सूची में राजकपूर दूसरे नंबर पर है। राजकपूर और राजेंद्र की निशानदेही पर पुलिस मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में बन रहे रामपाल के आश्रम की जांच-पडताल करने की तैयारी कर रही है। जल्द ही एक टीम वहां भेजी जा सकती है। 

Share on Google Plus

About AajTak Ki Khabre

आजतक की खबरे एक न्यूज़ ब्लॉग है। जो भारत और देश दुनिया से की खबरे आप तक अपने ब्लॉग के माध्यम से आप तक पहुचाती है। यदि आप आजतक की खबरे को पसंद करते है। तो इसे सब्सक्राइब करना न भूले। धन्यवाद आपका दिन शुभ हो।
फिल्पकार्ट ऑफर के लिए यहाँ क्लिक करे।

0 comments:

Post a Comment