छेडखानी से परेसान होकर एक 16 साल की लड़की ने दी जान …… जानिए क्या हुआ

नफरत करती हू !! अपनी हथेली पर लिख कर नाबालिक लड़की ने दी जान.......   

मध्य मुम्बई के मुलुंड में 16 साल की एक नाबालिक लड़की ने 11 मंजिले बिल्डिंग की छत से कूदकर कथित रूप से अपनी जान दे दी। 


पुलिस के अनुसार जयभारत हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज की कक्षा दसवीं की छात्रा सिमरन केनी ने रविवार रात यह कदम उठाया। उसे यह कदम उठाने के लिए मजबूर करने को लेकर दो युवकों और एक नाबालिग लडकी को गिरफ्तार किया गया है

सिमरन के माता-पिता ने पुलिस को बताया कि सुहैल शेख (18) उनकी बेटी को परेशान करता था और उसने कई बार उससे प्रेम का इजहार किया था। मुलुंड थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमें उसके हाथ पर "मैं नफरत करती हूं" और उसका अधूरा मोबाइल नंबर मिला। जांच में यह नंबर शेख का निकला। 

सिमरन के माता-पिता का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने शेख को गिरफ्तार किया। बाद में पुलिस ने कमलेश वैष्णव एवं एक नाबालिग लडकी को गिरफ्तार किया जो शेख का संदेश उस तक पहुंचाता था। शेख और वैष्णव मित्र थे। शेख, सिमरन के पिता की चेतावनी के बाद भी दो साल से उसका पीछा कर रहा था। 

Share on Google Plus

About AajTak Ki Khabre

आजतक की खबरे एक न्यूज़ ब्लॉग है। जो भारत और देश दुनिया से की खबरे आप तक अपने ब्लॉग के माध्यम से आप तक पहुचाती है। यदि आप आजतक की खबरे को पसंद करते है। तो इसे सब्सक्राइब करना न भूले। धन्यवाद आपका दिन शुभ हो।
फिल्पकार्ट ऑफर के लिए यहाँ क्लिक करे।

0 comments:

Post a Comment