मै हु कामदेव!! ऐसा कहना है रेप के आरोपी शिव कुमार यादव का !!!!

सराये रोहिला थाना नई दिल्ली !  कैब में 27 वर्षीय युवती से रेप के आरोपी शिव कुमार यादव अब कई और मामलो में फास्ट जा रहा है आरोपी 24 दिसम्बर तक न्यायिक हिरासत में है और पुलिस लगातार पूछताछ में जुटी हुई है। पूछताछ में आरोपी ने खुद को कामदेव बताया। उसने कहा कि वह इतना स्मार्ट है  कि लडकियां उसे कभी पास आने को मना नही करती थी।  

आरोपी ने कबूल किया है कि वह कई लडकियों को अपना शिकार बना चुका है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी 14 साल की उम्र में गलत संगत में फंस गया था और उसने शराब और गांजे का सेवन शुरू कर दिया। इतना ही नहीं इसी उम्र में आरोपी ने यौन संबंध भी बनाने शुरू कर दिए थे। आरोपी अब तक कई महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बना चुका है। ऎसे में एक और शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। आरोपी जिस महिला को वो चाची कहता था उसके साथ भी उसने बलात्कार किया।

इस बात का खुलासा खुद पीडिता ने किया है। मीडिया को जैसा पुलिस ने बताया उसके अऩुसार 46 साल की यह महिला रामनगर गांव की उसी गली में रहती है जहां आरोपी शिवकुमार रहता है। महिला का कहना है कि वो मुझे चाची बुलाता था मेरे पति ने बदनामी के डर से मुझे चुप करा दिया था। यहां तक कि मेरे घर से निकलने पर भी रोक लगा दी गई थी। पीडित महिला का कहना है कि शिवकुमार ने अगस्त 2013 में बंदूक की नोक पर मेरे साथ दुष्कर्म किया था। गांव में ये इकलौती महिला ही नहीं है जो शिव कुमार यादव का शिकार हुई। 


गांव की दो और महिलाओं ने भी कुछ इसी तरह की कहानी बताई। शिवकुमार ने 2003 में रामनगर गांव की एक और महिला के साथ बलात्कार किया था। सन 2003 में इस महिला ने एक केस भी दर्ज कराया था। हालांकि, यह महिला समाज के तानों से तंग आकर अब गांव छोड चुकी है। अब तक शिवकुमार पर दुष्कर्म के कुल छह मामले दर्ज हो चुके हैं। जिसमें 2011 में बलात्कार का शिकार हुई एक बार डांस भी शामिल है। जिसके लिए उसे सात महीने जेल में सजा भी काटनी पडी थी।  

वही शिव कुमार यादव के माता पिता का कहना है की उन्होंने उसकी  गलत संगत की वजह से घर और गाओ से जाने को कई सालो पहले कह दिया था। 

Share on Google Plus

About AajTak Ki Khabre

आजतक की खबरे एक न्यूज़ ब्लॉग है। जो भारत और देश दुनिया से की खबरे आप तक अपने ब्लॉग के माध्यम से आप तक पहुचाती है। यदि आप आजतक की खबरे को पसंद करते है। तो इसे सब्सक्राइब करना न भूले। धन्यवाद आपका दिन शुभ हो।
फिल्पकार्ट ऑफर के लिए यहाँ क्लिक करे।

0 comments:

Post a Comment