बेंगलुरू में पकड़ा गया ISIS टि्वटर अकाउंट चलने वाले एक भारतीय !!


पुलिस ने पकड़ा  ई स ई स के ट्विटर अकाउंट चलने वाले एक भारतीय युवक को !!


isis
 
आतंकी संगठन आईएसआईएस का सबसे बडा टि्वटर अकाउंट संचालित करने वाले संदिग्ध शख्स को बेंगलुरू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले उसने एक अखबार से बातचीत में कहा कि मेरा आतंकी संगठन से कोई संबंध नहीं है। मेरा अकाउंट हैक हो गया था। हालांकि मीडिया को इसकी भनक लगने के बाद यह टि्वटर अकाउंट बंद हो गया है। 24 वर्षीय मेंहदी मसरूर बिश्वास नाम के इस युवक के बारे में ब्रिटिश न्यूज चैनल ने खबर चलाई थी कि बेंगलुरू से एक भारतीय आईएसआईएस का एक महत्वपूर्ण टि्वटर अकाउंट चलाता है। 

चैनल ने यह दावा भी किया था कि  टि्वटर चलाने वाले इस शख्स से उसकी बात भी हुई थी। उसके बाद देश के खुफिया और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई। मेहंदी नाम वाले इस शख्स का यह टि्वटर अकाउंट पिछले साल एक्टिव हुआ था और उसके बाद से लगातार इस हैंडल से आईएसआईएस के फोटो, वीडियो पोस्ट किए जा रहे थे। 


माना जाता है कि यह अकाउंट आईएसआईएस के समर्थकों और भर्ती की जानकारी के लिए एक बडा जरिया था। चैनल का दावा है कि बेंगलुरू में रहने वाला भारतीय मेहंदी महबूब बिस्वास चला रहा था। इस खुलासे के बाद अकाउंट बंद हो गया है। केंद्रीय जांच एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। एजेंसियों का शुरूआती आकलन था कि यह फर्जी नाम हो सकता है। मेहंदी शायद बेंगलुरू में नहीं है। हालांकि बेंगलुरू पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच ने जांच में तेजी कर दी है।
 

दोहरी जिंदगी जी रहा है मेहंदी मेहंदी बेंगलुरू में मल्टीनेशनल विज्ञापन कंपनी में बतौर एक्जीक्यूटिव का काम करता था। हर महीने मेहंदी के ट्वीट्स 20 लाख बार देखे जा रहे थे। उसे 18 हजार लोग फॉलो कर रहे हैं। इनमें दो-तिहाई आईएस के लडाके और बाकी खाडी देशों के जानकार हैं। सोशल मीडिया पर मेहंदी दोहरी जिंदगी जी रहा है। वह फेसबुक अकाउंट से चुटकुले, डिनर और पार्टियों के फोटो अपडेट करता था, जबकि टि्वटर पर आईएस से जुडे अपडेट दे रहा था।

और पढ़े। ………… 
Share on Google Plus

About AajTak Ki Khabre

आजतक की खबरे एक न्यूज़ ब्लॉग है। जो भारत और देश दुनिया से की खबरे आप तक अपने ब्लॉग के माध्यम से आप तक पहुचाती है। यदि आप आजतक की खबरे को पसंद करते है। तो इसे सब्सक्राइब करना न भूले। धन्यवाद आपका दिन शुभ हो।
फिल्पकार्ट ऑफर के लिए यहाँ क्लिक करे।

0 comments:

Post a Comment