प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने 20 करोड का ऑफर ठुकराया ...... जानिए क्यों !!

                20 करोड़ को प्रियंका चोपड़ा ने कहा ना !!!


 अभिनेत्री प्रियंका चोपडा (Priyanka Chopra) ने 20 करोड़ रूपए का ऑफर ठुकरा दिया है। माना जा रहा है कि फिल्म बाजीराव मस्तानी (Bajirao Mastani) का बिजी शेड्यल के कारण प्रियंका ने इस प्रस्ताव को अस्वीकार किया। दरअसल, प्रियंका चोपडा को इंटरनेशनल म्यूजिक वीडियो के कारण काफी ऑफर्स मिल रहे हैं और म्यूजिक कॉन्सर्ट के लिए प्रियंका को जनवरी 2015 में परफॉर्म करने का ऑफर मिला।


उन्हें अपने म्यूजिक एल्बम के गानो पर परफॉर्म करना था, जिसके लिए उन्हें 20 करो़ड (20 crore) रूपये मिल रहे थे। लेकिन सूत्रों की माने तो फिल्म बाजीराव मस्तानी में बिजी प्रियंका को मजबूरन ना करना प़डा और 20 करोड प्रियंका के हाथ से निकल गए। फिलहाल फिल्म की शूटिंग नहीं हो रही है लेकिन प्रियंका चोपडा को जिस समय अमेरिका (America) में कॉन्सर्ट करना है तब उनके डेट्स फिल्म में बिजी रहेंगे और मांगने पर भी शायद उन्हें डेट्स मिल पाये। आपको बता दें कि फिल्म के डायरेक्टर हैं संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali), जो अपनी फिल्मो को लेकर काफी प्रोटेक्टिव होते हैं और एक्टर्स के साथ शख्त। इसलिए प्रियंका के पास कॉन्सर्ट के लिए हां करने का कोई उपाए नहीं बचा। 

और पढ़े .......... 
Share on Google Plus

About AajTak Ki Khabre

आजतक की खबरे एक न्यूज़ ब्लॉग है। जो भारत और देश दुनिया से की खबरे आप तक अपने ब्लॉग के माध्यम से आप तक पहुचाती है। यदि आप आजतक की खबरे को पसंद करते है। तो इसे सब्सक्राइब करना न भूले। धन्यवाद आपका दिन शुभ हो।
फिल्पकार्ट ऑफर के लिए यहाँ क्लिक करे।

0 comments:

Post a Comment