दिल्ली: सालभर में दोबारा बजा चुनावी बिगुल मतदान 7 फ़रवरी को, मतगणना 10 फ़रवरी को !!


दिल्ली एसेंबली चुनावों का सोमवार को ऎलान कर दिया गया है। मतदान 7 फरवरी को होगा। मतगणना 10 फरवरी को होगी 15 फरवरी तक चुनाव प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी।मुख्य चुनाव आयुक्त  वीएस संपत ने एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी जानकारी दी। चुनाव की घोषणा के साथ ही दिल्ली में आचार संहिता लागू हो गई है। 
14 जनवरीचुनाव की अधिसूचना
21 जनवरीनामांकन दाख़िल करने की तारीख़
22 जनवरीनामांकन की जाँच
24 जनवरीनामांकन वापस लेने की तिथि
07 फ़रवरीमतदान
10 फ़रवरीमतगणना
15 फरवरी- चुनाव प्रक्रिया पूर्ण

दिल्ली में 11763 मतदान केंद्र होंगे और मतदाताओं की संख्या एक करोड़ तीस लाख है। दिल्ली की 70 सीटों में से 12 सीटें आरक्षित हैं। चुनाव की घोषणा के तुरंत बाद मीडिया से बात करते हुए दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है और इसमें उनकी ही जीत होगी। कांग्रेस और आप ने भी अपनी प्रतिक्रियाओं में चुनाव की घोषणा का स्वागत किया।

गौरतलब है की, केजरीवाल की सरकार 49 दिन चली थी। दिल्ली में 17 फ़रवरी से ही राष्ट्रपति शासन लागू है।  कांग्रेस के समर्थन से अरविंद केजरीवाल सरकार 49 दिन चली थी। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी थीलेकिन उसे बहुमत नहीं मिला था। सालभर 
पिछले मतदान में, 70 सीटों वाले दिल्ली विधानसभा में भाजपा को 32, आम आदमी पार्टी को 28 और कांग्रेस को आठ सीटें मिली थी। बाद में आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाई थी। लेकिन 49 दिन बाद अरविंद केजरीवाल ने त्यागपत्र दे दिया था। ये दोबारा मतदान उसी त्यागपत्र का नतीजा है।अरविंद केजरीवाल चाहते तो दिल्ली में सरकार 5 वर्सो तक आसानी से चला सकते थे। अब दिल्ली की जनता को एक साल में ही दोबारा मतदान करना होगा, और मतदान की वजह से बढ़ने वाले महंगाई को भी झेलना होगा। 

Share on Google Plus

About AajTak Ki Khabre

आजतक की खबरे एक न्यूज़ ब्लॉग है। जो भारत और देश दुनिया से की खबरे आप तक अपने ब्लॉग के माध्यम से आप तक पहुचाती है। यदि आप आजतक की खबरे को पसंद करते है। तो इसे सब्सक्राइब करना न भूले। धन्यवाद आपका दिन शुभ हो।
फिल्पकार्ट ऑफर के लिए यहाँ क्लिक करे।

0 comments:

Post a Comment