मुजफ्फरपुर दंगो में हिन्दू महिला ने बचायी मुसलमानों की जान !!

बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र का अजीजपुर बलियारा गांव सांप्रदायिक आग!


सांप्रदायिक आग में एक विधवा शैल देवी ने 10 मुसलमानों की जान बचायी। रविवार को पांच हजार से ज्यादा की बेकाबू भीड ने पडोसी गांव पर हमला बोल दिया था। शैल देवी इसी गांव की रहने वाली हैं। गांव की बहुसंख्यक आबादी मुस्लिम है। एक हिन्दू युवक के अपहरण और फिर हत्या के बाद तनावपूर्ण माहौल था। गुस्साए हिन्दुओं ने इस गांव को निशाने पर लिया और 25 से ज्यादा घरों में आग लगा दी। इसमें चार लोग मारे गए थे। शैल देवी ने कहा कि मैंने पडोसी मुस्लिमों को हिन्दुओं के हमले के दौरान अपने घर में शरण दी। उन्होंने कहा कि यदि मैं शरण नहीं देती तो बेकाबू भीड इनकी हत्या कर देती।  

शैल देवी बानी मुसलमानो के लिए फरिस्ता! 

शैल देवी ने कहा कि इनकी सुरक्षा के लिए मैं अपनी दो बेटियों के साथ घर के बाहर ख़डी थी। उन्होंने कहा, मैंने दंगाइयों से झूठ बोला कि मेरे घर में कोई मुसलमान नहीं है। कुछ लोगों ने मेरे घर में जबर्दस्ती जाने की कोशिश की लेकिन मैंने सख्ती से उन्हें रोका। शैल के घर में शरण लिए 60 साल के मोहम्मद ने बताया कि वह हमारे लिए फरिश्ता से कम नहीं हैं। बाद में शैल को पडोसियों ने धमकी भी दी थी कि दंगाई उन्हें इसकी सजा देंगे। गांव में भडक हिंसा के दौरान दूसरे समुदाय के 10 लोगों को अपने घर में छिपाकर जान बचाने वाली बुजुर्ग महिला शैल देवी को मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बुधवार को सम्मानित किया। 

बिहार के मुख्य्मंत्री मांझी ने किया सम्मान!

मांझी बुधवार को गांव पहुंचे और शैल देवी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस सराहनीय कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने शैल देवी को 51 हजार रूपए का चेक दिया और एक शॉल ओढाकर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने शैल देवी की दो पुत्रियों को भी मुख्यमंत्री राहत कोष से 20-20 हजार रूपए देने की घोषणा की। मांझी ने उपस्थित अधिकारियों से शैल देवी को इंदिरा आवास योजना के तहत पक्का मकान और वृद्घावस्था पेंशन योजना का लाभ देने का भी निर्देश दिया। अजीजपुर बलियारा गांव में रविवार को अपह्वत एक युवक का शव मिलने के बाद भडकी सांप्रदायिक हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई थी। कई घर आग के हवाले कर दिए गए तथा तोडफोड की गई थी। 

और पढ़े …………… 
Share on Google Plus

About AajTak Ki Khabre

आजतक की खबरे एक न्यूज़ ब्लॉग है। जो भारत और देश दुनिया से की खबरे आप तक अपने ब्लॉग के माध्यम से आप तक पहुचाती है। यदि आप आजतक की खबरे को पसंद करते है। तो इसे सब्सक्राइब करना न भूले। धन्यवाद आपका दिन शुभ हो।
फिल्पकार्ट ऑफर के लिए यहाँ क्लिक करे।

0 comments:

Post a Comment