राम मंदिर को लेकर मुस्लिम नेता ने दिया हैरान करने वाला बयान ........

अयोध्या में राम मंदिर सच या सपना !!

इसी कर्म में एक और हैरान करने वाला बयान अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद चौधरी मुनव्वर सलीम ने दिया है। 


बुधवार को एटा में चौधरी ने अपने एक बयान में कहा कि राम मंदिर भारत में ही बनेगा और कोई माई का लाल मंदिर बनाने से नहीं रोक सकता। सलीम बतौर जिला प्रभारी एटा पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं को संबोधन के दौरान मंदिर निर्माण को लेकर पूछे गए सवाल पर मुनव्वर सलीम ने कहा, "राम मंदिर अगर हिंदुस्तान में नहीं बनेगा तो कहां बनेगा और कौन माई का लाल राम मंदिर बनने से नहीं रोक सकता। 

चौधरी राज्यसभा सांसद ने अपने बयान में कहा कि मलेशिया जैसे मुस्लिम देश में भी कई राम मंदिर हैं। ऎसे में अगर हिंदुस्तान में राम मंदिर नहीं बनेगा तो कहां बनेगा वहीं, जब उनसे अयोध्या में मंदिर निर्माण पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में राम मंदिर कहीं भी बन सकता है। मुनव्वर सलीम ने भगवान राम की प्रशंसा करते हुए कहा, "लोहिया कहते थे कि इंसान मूर्ति से नहीं, बल्कि वसूलों से जिंदा होता है। राम का जीवन उनकी मर्यादा, उनके आदर्श, उनका सर्वसमाज को लेकर चलने के लिए याद किया जाता है। यहां तक कि उनके राज में आम इंसान को रानी से सवाल पूछने का हक था।" 
चौधरी के इस बयान से कई मुस्लिम और उनकी पार्टी के ही नेता ने हैरानी जताई है, और इस बयां की निंदा की है। वही हिन्दू धर्म गुरु ने इनके बयान का सवागत किया है। 

है राम के वजूद पे हिंदोस्तां को नाज !


चौधरी मुनव्वर सलीम ने आगे अपने बयां में कहा कि मुसलमानों के नेता अलामा इकबाल ने राम के बारे में कहा था, "है राम के वजूद पे हिंदोस्तां को नाज, अहले नजर उसको समझते हैं इमामे हिंद।" मुनव्वर सलीम ने दावा किया है कि सपा ने ही सबसे पहले "रामराज्य" को स्वीकार किया था। उन्होंने कहा कि सपा ही भगवान राम और भगवान कृष्ण के आदशोंü पर चलने वाली अकेली पार्टी है। उन्होंने कल्याण सिंह को राजस्थान का राज्यपाल बनाए जाने पर कहा कि सजायाफ्ता व्यक्ति को संवैधानिक पद की जिम्मेदारी दिया जाना बदकिस्मती है। उन्होंने एमआईएम चीफ आवैसी के सभी भारतीयों को मुस्लिम बनाए जाने संबंधी बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि देश का संविधान सभी को धार्मिक आजादी की इजाजत देता है। ऎसे में सपा जबरन धमांतरण का समर्थन नहीं करती है।

और पढ़े …………… 


Share on Google Plus

About AajTak Ki Khabre

आजतक की खबरे एक न्यूज़ ब्लॉग है। जो भारत और देश दुनिया से की खबरे आप तक अपने ब्लॉग के माध्यम से आप तक पहुचाती है। यदि आप आजतक की खबरे को पसंद करते है। तो इसे सब्सक्राइब करना न भूले। धन्यवाद आपका दिन शुभ हो।
फिल्पकार्ट ऑफर के लिए यहाँ क्लिक करे।

0 comments:

Post a Comment