फ्रांस में हुआ विमान हादसा...तक़रीबन 150 लोगो की मरे जाने की आसंका...

फिर से हुआ विमान हादसा। …… 



दक्षिणी एल्प्स पर्वत श्रंखला में एक एयरबस 320 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि विमान में कितने लोग सवार थे। इस विमान में 150 लोग सवार हो सकते हैं। यह विमान जर्मनी की एयरलाइन लुफ्थांसा की सस्ती एयरलाइन सेवा जर्मनविंग्स का था। एक स्थानीय अखबार के मुताबिक विमान में 142 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे लेकिन इस जानकारी की पुष्टि नहीं हुई है।

तक़रीबन 150 लोगो की मरे जाने की आसंका है। …… 

150 लोगो की मरे जाने की आसंका जताई जा रही है। किसी भी यात्री या चालक दाल की बचने की कोई  जताई जा रही है। फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने कहा है कि हादसे में किसी के भी बचने की संभावना बेहद कम है। ओलांद के मुताबिक फ्रांसीसी सरकार ने हादसे के बाद के हालात से निपटने के लिए एक उच्च स्तरीय सेल का गठन कर दिया है। ओलांड के मुताबिक हादसा बेहद विषम स्थान पर हुआ है और वहां पहुँचना मुश्किल है। 

जर्मनविंग्स ने ट्वीट कर कहा कि हमें मीडिया के जरिए घटना की रिपोटेंü मिल रही हैं लेकिन अभी हमारे पास पुष्ट जानकारी नहीं है। जैसे ही स्पष्ट जानकारी मिलेगी हम मीडिया से साझा करेंगे। एयरबस का कहना है कि उन्हें विमान दुर्घटना की रिपोटों की जानकारी है हालांकि उन्होंने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। 

और पढ़े। …………  
Share on Google Plus

About AajTak Ki Khabre

आजतक की खबरे एक न्यूज़ ब्लॉग है। जो भारत और देश दुनिया से की खबरे आप तक अपने ब्लॉग के माध्यम से आप तक पहुचाती है। यदि आप आजतक की खबरे को पसंद करते है। तो इसे सब्सक्राइब करना न भूले। धन्यवाद आपका दिन शुभ हो।
फिल्पकार्ट ऑफर के लिए यहाँ क्लिक करे।

0 comments:

Post a Comment