8.10 करोड रूपये का घुस देने से पहले पकडे गए नारायण साईं ....

आसाराम के बेटे नारायण साईं फिर से बुरे फसे ……



प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सूरत में दो लोगों के ठिकानों पर छापा मारकर बरामद किए गए 8.10 करोड रूपये को जब्त कर लिया है। बताया जाता है कि इन पैसों को आसाराम के बेटे नारायण साईं पर लगे रेप केस को कमजोर करने के लिए पुलिस और न्यायिक अधिकारियों को घूस के रूप में दिया जाना था। ईडी के अधिकारी ने बताया कि सूरत निवासी केतन पटेल के पास से आठ करोड और रीना वाघेला के पास से 10 लाख रूपये जब्त किए गए हैं और नारायण साईं के खिलाफ घूस देने का मामला दर्ज किया गया है। केतन पटेल जमीन व्यापारी हैं और रीना वाघेला घूस मामले में आरोपी हितेन्द्रसिंह वाघेला की पत्नी है। इस बारे में ईडी ने पिछले साल 27 नवंबर को नारायण सांई का बयान दर्ज किया था। नारायण सांई ने बताया था कि उसने अपने साथी उदय सांघानी को पटेल से पैसे लेने और सूरत के नरेश मलकानी को देने को कहा था।

मोदी सरकार ने दिया किसानो को तोहफा! जानिए ....

मलकानी इस पैसे को पुलिस और न्यायिक अधिकारियों को घूस के रूप में देने वाला था। घूस कांड का खुलासा पिछले साल सूरत पुलिस क्राइम ब्रांच ने किया था। इसके अनुसार सांई की योजना के अनुसार डॉक्टरों, पुलिसवालों और न्यायिक अधिकारियों को केस को कमजोर बनाने के लिए पैसा दिया जाना था। इसके बाद पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया था। उस समय केतन पटेल ने जांच में बताया था कि फ्लैट खरीदारों ने उसके एक प्रोजेक्ट के लिए यह पैसा उसे दिया था। 

हालांकि ईडी की जांच में उसकी पोल खुल गई। साईं दिसंबर 2013 से ही सूरत जेल में बंद है। उसके और आसाराम के खिलाफ दो बहनों ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। छोटी बहन ने नारायण साईं पर आरोप लगाया था कि उसने सूरत आश्रम में 2002 से 2005 के बीच उससे कई बार दुष्कर्म किया, वहीं आसाराम उनके एक आश्रम द्वारा संचालित स्कूल की छात्रा से दुष्कर्म के मामले में राजस्थान की जोधपुर जेल में बंद है। 

और पढ़े। …………… 
Share on Google Plus

About AajTak Ki Khabre

आजतक की खबरे एक न्यूज़ ब्लॉग है। जो भारत और देश दुनिया से की खबरे आप तक अपने ब्लॉग के माध्यम से आप तक पहुचाती है। यदि आप आजतक की खबरे को पसंद करते है। तो इसे सब्सक्राइब करना न भूले। धन्यवाद आपका दिन शुभ हो।
फिल्पकार्ट ऑफर के लिए यहाँ क्लिक करे।

0 comments:

Post a Comment