कुमार विश्वास फसे महिला कार्यकर्ता से अवैध संबंध के आरोप में .........

कुमार विश्वास खुद पे आई नई संकट को बताया बीजेपी की साजिश। …… 

हिंदी के कवि और आप के संस्थापक सदस्यों में से एक कुमार विश्वास ने अपने ऊपर लगे एक महिला कार्यकर्ता से अवैध संबंध के आरोपों को भाजपा का हथकंडा करार देते हुए और ऎसे लोगों को सबूत पेश करने की चुनौती दी है। कुमार विश्वास पर आरोप लगे हैं कि पिछले साल लोकसभा चुनाव के दौरान अमेठी में उन्होंने एक महिला कार्यकर्ता के साथ अनैतिक रिश्ते बना रखे थे। वह कार्यकर्ता एक छात्रा बताई जा रही है।  

शिकायतकर्ता का दावा है कि विश्वास की पत्नी ने दोनों को रंगे हाथ पकड लिया था। विश्वास ने अपने ऊपर लग रहे इन आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा, मैंने किसी लडकी से मुलाकात नहीं की थी। मेरे खिलाफ कोई टेप नहीं है। किसी ने मां का दूध पीया हो, तो सबूत लेकर आए। विश्वास ने एक ट्वीट में कहा, "बीजेपी -भक्त लगता है, मेरे माध्यम से पुन: मुडंन कराने के लिए उत्सुक हैं।सातवीं बार गंदगी फैलाकर इस बार पंजाब में शायद 2 सीट तक पहुंचकर मानेंगे।" 

इससे पहले के ट्वीट में विश्वास ने कहा, "बीजेपीपालित मीडिया का एक हिस्सा और उसके नेट-नकटे भक्त 2 साल के दुष्प्रचार का तीन नंबरी फल दिल्ली में खाकर भी काम पर जुटे है, गजब! हे भक्तों, दुश्मन के चाचा बीमार होने से तुम्हारे पापा का कोढ ठीक नहीं होगा। ये ज्ञान तुम्हे पंजाब में जल्दी ही मिलेगा।" 

दिसंबर में किए गए थे -मेल... 

मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, दिसंबर 2014 में अजय वोहरा ने कुमार विश्वास पर लोकसभा चुनाव के दौरान अमेठी में प्रचार करते हुए ब्लैक मनी लेने का भी आरोप लगाया है। इस संबंध में कई मेल किए गए हैं। इन आरोपों के बाद उसी वक्त कुमार विश्वास ने सफाई दी थी। कहा जाता है कि शिकायत के बाद विश्वास ने 24 दिसंबर को एक मेल लिख कर दावा किया था कि जब शिकायतकर्ता की ही पहचान नहीं हो पा रही है तो उनके ऊपर लगे आरोपों पर कैसे विश्वास किया जा सकता है। 

-मेल को लेकर बढी थी विश्वास-केजरीवाल में दूरी.... 

अज्ञात व्यक्ति द्वारा शिकायत और मेल पर पार्टी के नेताओं द्वारा विश्वास किए जाने के बाद कुमार विश्वास नाराज थे। हालांकि, केजरीवाल ने कुमार विश्वास को जांच का भरोसा भी दिलाया था। केजरीवाल ने तुरंत ही पीएसी सदस्यों से इस संबंध में अगले कदम के बारे में विचार विमर्श किया था। इधर, विश्वास का कहना था कि बिना जांच के केजरीवाल इस मुद्दे पर बैठक करने लगे, यदि केजरीवाल शिकायतकर्ता को जानते थे तो उन्होंने पहले मुझसे क्यों नहीं संपर्क किया। मेल में विश्वास ने केजरीवाल से इस संबंध में भी सफाई मांगी थी। विश्वास ने कहा था, उनकी छवि खराब की जा रही है और उनकी पत्नी का नाम घसीट कर उन्हें भी बदनाम किया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने मेल में यह भी दावा किया था, अरविंद के पास इसका क्लिप भी है। यहां बातचीत का ऑडियो टेप होने की बात की गई थी। 

और पढ़े। ………
Share on Google Plus

About AajTak Ki Khabre

आजतक की खबरे एक न्यूज़ ब्लॉग है। जो भारत और देश दुनिया से की खबरे आप तक अपने ब्लॉग के माध्यम से आप तक पहुचाती है। यदि आप आजतक की खबरे को पसंद करते है। तो इसे सब्सक्राइब करना न भूले। धन्यवाद आपका दिन शुभ हो।
फिल्पकार्ट ऑफर के लिए यहाँ क्लिक करे।

0 comments:

Post a Comment