दो नाबालिग बहनों के साथ हुआ रेप !!!....... जानिए कैसे




धमकी दे कर नाबालिग बहनों से किया गया रेप



 यह घटना उत्तराखंड में देहरादून के राजपुर क्षेत्र की है। पीडितों के घर में ही किराए पर रहने वाले आरोपित ने स्वीकार किया है कि उसने दोनों बहनों को जान से मारने की धमकी देकर दुराचार किया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। 

वहीं, पीडितों का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। किशोरियों के पिता ने अपने किराएदार पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। बडी बहन के साथ आरोपी ने तीन दिनों तक दुष्कर्म किया। मामला सामने तब आया जब आरोपी ने छोटी बहन को भी अपनी हवस का शिकार बना दिया। छोटी बहन ने ही परिजनों को इस बारे में जानकारी दी। राजपुर थाने में एक व्यक्ति ने शिकायत की है कि उसकी दो नाबालिग बेटियों (16 11 वर्ष) के साथ उनके किराएदार ने दुष्कर्म किया।

पुलिस के अनुसार पीडित का किराएदार सूरज माली का काम करता है। उस पर आरोप है कि वह
24 अक्टूबर को बडी बहन को बहला-फुसलाकर पास के एक गांव में ले गया और कोल्ड ड्रिंक में शीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने अगले दो दिनों तक इसी तरह किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और उसे धमकी भी देता रहा।  

आरोपी ने इसके बाद छोटी बहन को भी एक दिन अपने साथ ले गया और उसके साथ भी दुष्कर्म किया लेकिन, छोटी बहन ने अपने साथ हुए इस कुकृत्य को अपने परिजनों को बता दिया। इस पर उनके पिता ने मंगलवार को राजपुर थाने में किराएदार सूरज के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया। इस मामले में थानाध्यक्ष राजपुर राजेश शाह ने बताया कि आरोपी मामला सामने आते ही भाग निकला। पुलिस ने देर शाम आरोपी को राजपुर क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया।

Share on Google Plus

About AajTak Ki Khabre

आजतक की खबरे एक न्यूज़ ब्लॉग है। जो भारत और देश दुनिया से की खबरे आप तक अपने ब्लॉग के माध्यम से आप तक पहुचाती है। यदि आप आजतक की खबरे को पसंद करते है। तो इसे सब्सक्राइब करना न भूले। धन्यवाद आपका दिन शुभ हो।
फिल्पकार्ट ऑफर के लिए यहाँ क्लिक करे।

0 comments:

Post a Comment