पाकिस्तान के कौन से मंत्री बिना वीसा भारतीय सीमा में घुसे .... जाने क्लिक करे।

पाकिस्तान के पूर्व मंत्री भारतीय सीमा में घुसे(वीडियो) 


इस्लामाबादभारत-पाकिस्तान सीमा पर गुरुवार को उस समय बड़ी ही विचित्र स्थिति उत्पन्न हो गई, जब पाकिस्तान के एक पूर्व मंत्री ने भारतीय सीमा में कदम रख दिया। हालांकि वे कुछ और कदम आगे बढ़ते तभी पाक रेंजर ने दौड़कर उन्हें वापस बुला लिया।



पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री और तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के उपाध्यक्ष शाह महमूद कुरैशी गुरुवार को वाघा सीमा पर पाकिस्तानी रेंजरों की हौसला अफजाई करने पहुंचे थे। हाल ही में इस इलाके में आतंकवादी हमला हुआ था, जिसमें 61 लोगों की मौत हो गई थी और 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इसी दौरान अचानक उन्होंने भारतीय सीमा में कदम रख दिया। इतना ही नहीं उन्होंने भारतीय सीमा में तैनात बीएसएफ कर्मी से हाथ मिलाने के मकसद आगे बढ़ने की कोशिश की, लेकिन तभी पीछे से पाक रेंजर ने उन्हें यह कहते हुए रोक दिया कि आगे मत जाइए। रेंजर ने उन्हें यह कहते हुए पाकिस्तान की हद भी बताई। 

बाद में वापस लौटते हुए कुरैशी ने हलके फुलके अंदाज में कहा कि मैंने भारतीय सीमा में कदम रख दिया, तभी पीछे से आवाज आई कि बिना वीजा के। उल्लेखनीय है कि बिना वीजा के भारतीय सीमा में प्रवेश करने पर किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया जाता है। हालांकि पाकिस्तान के पूर्व मंत्री का एक कदम भारतीय सीमा में था, जबकि दूसरा पाकिस्तान की सीमा में।

और पड़े। ………।
 
Share on Google Plus

About AajTak Ki Khabre

आजतक की खबरे एक न्यूज़ ब्लॉग है। जो भारत और देश दुनिया से की खबरे आप तक अपने ब्लॉग के माध्यम से आप तक पहुचाती है। यदि आप आजतक की खबरे को पसंद करते है। तो इसे सब्सक्राइब करना न भूले। धन्यवाद आपका दिन शुभ हो।
फिल्पकार्ट ऑफर के लिए यहाँ क्लिक करे।

0 comments:

Post a Comment