केवल अटल और मालवीय को भारत रत्न क्यों! महात्मा गांधी और रविन्द्र नाथ टैगोर को क्यों नही !!

 पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और महामना पंडित मदनमोहन मालवीय को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की घोषणा के बाद कई सवाल उठने लगे है। सबसे बड़ा सवाल ये है की अगर अटल बिहारी वाजपेयी और मदनमोहन मालवीय  (जिनकी मृत्यु 1946 में हुई थी) को भारत रत्न मिल सकता है, तो महात्मा गांधी और रविन्द्र नाथ टैगोर को क्यों नही। जबकि महात्मा गांधी की मृत्यु 1948 और रविन्द्र नाथ टैगोर की मृत्यु 1941  में हुई थी।    


पर आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और महामना पंडित मदनमोहन मालवीय को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की घोषणा केंद्र सरकार ने बुधवार को कर दी है। केंद्रीय कैबिनेट ने दोनों को यह सम्मान देने का फैसला गुरूवार को वाजपेयी के 25 दिसंबर को 90वें जन्मदिन से एक दिन पूर्व किया है। 

मालवीय का जन्मदिन भी 25 दिसंबर को ही पडता है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "राष्ट्रपति बेहद हर्ष के साथ पंडित मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्न से सम्मानित करते हैं" इससे पहले राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बुधवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। मुझे यह ऎलान करते वक्त खुशी हो रही है कि पंडित मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्न दिया जाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी और पंडित मदन मोहन मालवीय को भारत रत्न सम्मान दिए जाने की घोषणा पर खुशी जताई है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पंडित मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्न दिया जाना बेहद खुशी की बात है। इन महान विभूतियों को देश के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा जाना राष्ट्र सेवा में उनके योगदान को उचित मान्यता है। उन्होंने कहा कि अटलजी हर किसी के प्रिय हैं। एक पथप्रदर्शक, एक प्रेरणा और दिग्गजों के बीच दिग्गज हैं। भारत के प्रति उनका योगदान अतुलनीय है। मोदी ने कहा कि पंडित मदन मोहन मालवीय को एक असाधारण विद्वान और स्वतंत्रता सेनानी के रूप में याद किया जाता है जिन्होंने लोगों के बीच में राष्ट्रचेतना की ज्योति प्रज्वलित की। 

भाजपा लंबे समय से वाजपेयी को भारत रत्न देने की मांग करती रही थी। ऎसे में यह लगभग तय माना जा रहा था कि सत्ता में आने के बाद वह वाजपेयी को देश के सर्वोच्चा नारिक सम्मान से नवाजेगी। 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन है, जिसे मोदी सरकार "गुड गवर्नेस डे" के तौर पर मना रही है। संयोग से मदन मोहन मालवीय का जन्मदिन भी कल ही है। ऎसे में दोनों को ऎसे वक्त पर भारत रत्न दिए जाने का यह ऎलान काफी अहम है। इससे पहले 43 लोगों को यह सम्मान दिया जा चुका है। इस तरह से मालवीय और वाजपेयी इस सम्मान को हासिल करने वाले क्रमश: 44वें और 45वें शख्स हैं। 

और पढ़े ……………… 
Share on Google Plus

About AajTak Ki Khabre

आजतक की खबरे एक न्यूज़ ब्लॉग है। जो भारत और देश दुनिया से की खबरे आप तक अपने ब्लॉग के माध्यम से आप तक पहुचाती है। यदि आप आजतक की खबरे को पसंद करते है। तो इसे सब्सक्राइब करना न भूले। धन्यवाद आपका दिन शुभ हो।
फिल्पकार्ट ऑफर के लिए यहाँ क्लिक करे।

1 comments: