दिल्ली में आज हुआ जुबानी जंग! मोदी VS केजरीवाल.....जानिए किसने क्या कहा


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में भाजपा के चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए  शनिवार को कहा जो देश का मूड है वही दिल्ली का भी मूड है। इसलिए  'दिल्ली को अस्थिर करने वालों को सबक सिखाओ'
वाही आज ही पलटवार करते हुए आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक नया आरोप लगाया कि भाजपा दिल्ली चुनाव के बाद सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र कम करने जा रही है। 
दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में केजरीवाल ने एक कागज़ लहराते हुए दावा किया कि हरियाणा सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र 60 से 58 कर चुका है। वो पता नहीं है कागज में लिखा क्या था। उन्होंने कहा कि वो दिल्ली की सत्ता पर काबिज़ होने के बाद वो राज्य और केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए लड़ेंगे।  
आम आदमी पार्टी ने मोदी के भाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें उटपटांग बातें करनेके बजाए अपने वादे पूरे करने चाहिए


दिल्ली की समस्याओं के लिए राज्य और केंद्र की पूर्व सरकारों को ज़िम्मेदार ठहराते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि इन सरकारों के पास आम आदमी की समस्याओं को सुलझाने की फ़ुरसत नहीं थी। मोदी ने ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा में कहा, "राजनीति बहुत हो चुकी है और नारे भी बहुत लग चुके हैं लेकिन ग़रीबी नहीं हटी, विकास घोषणाओं से नहीं होता इसके लिए मेहनत करनी पड़ती है।"
उन्होंने कहा, "कुर्सी बचाने के अलावा राजनीति में कुछ बचा नहीं था लेकिन हमने नई राजनीति की शुरुआत की यह राजनीति जातिवाद, सांप्रदायिकता और प्रांतवाद से परे है और विकासवाद की उसका एकमात्र संकल्प है।"
१. प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार का हरेक क़दम ग़रीबों के हित में है। उन्होंने दिल्लीवासियों को 24 घंटे बिजली देने का वादा करते हुए कहा कि राजधानी को जेनरेटर और ज़हरीली हवा से मुक्ति दिलाएंगे। 
२. प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ऐसी तकनीक लेकर रही है जो दिल्ली में बिजली क्षेत्र की तस्वीर बदल देगी। 
३. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने राजधानी को 2022 तक झुग्गी झोपड़ियों से मुक्त कराने का लक्ष्य रखा है और इसके लिए उन्हें जनता का आशीर्वाद चाहिए। 

दिल्ली की रैली में महाराष्ट्र, झारखंड और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के अलावा कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद थे। 
Share on Google Plus

About AajTak Ki Khabre

आजतक की खबरे एक न्यूज़ ब्लॉग है। जो भारत और देश दुनिया से की खबरे आप तक अपने ब्लॉग के माध्यम से आप तक पहुचाती है। यदि आप आजतक की खबरे को पसंद करते है। तो इसे सब्सक्राइब करना न भूले। धन्यवाद आपका दिन शुभ हो।
फिल्पकार्ट ऑफर के लिए यहाँ क्लिक करे।

0 comments:

Post a Comment