प्रेमी ने माथे पर किया किस .... गया बलात्कार केस में जेल !!

सुनवाई के दौरान नाबालिग से बलात्कार का मामला निकला झूठा ……


इंदौर में नाबालिग से बलात्कार और अपहरण के एक मामले में शुक्रवार को जिला कोर्ट में सुनवाई हुई। सवाल-जवाब के दौरान नाबालिग ने खुलासा किया कि वह युवक से प्रेम करती थी और प्रेमी ने सिर्फ उसके माथे पर चुंबन दिया था। माता-पिता के दबाव में उसने प्रेमी के खिलाफ बयान दर्ज कराए थे।

पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ बलात्कार और अपहरण का केस दर्ज किया है। प्रेमी युवक तीन माह से जेल में है। स्पेशल जज की कोर्ट में शुक्रवार को आरोपी की पेशी थी। सुनवाई में 17 वर्षीय पीड़िता भी पहुंची। बयान शुरू हुए तो पीड़िता ने स्वीकारा कि आरोपी ने उससे गलत काम किया था। आरोपी के वकील ने सवाल-जवाब किए तो मामला प्रेम-प्रसंग का निकला। बाद में पीडिता ने स्वीकार किया कि उसने माता-पिता के दबाव में झूठी रिपोर्ट लिखाई थी।   
आरोप था लड़के ने लड़की के साथ किया था "गलत काम" ....... 

उसने स्पष्ट किया कि "गलत काम" का मतलब बलात्कार या दुष्कर्म नहीं होता। प्रेमी ने माथे पर चुंबन दिया था, जिसे पुलिस और परिजन ने मिलकर बलात्कार के केस में बदल दिया। पुलिस ने बेटमा थाना क्षेत्र के 22 वर्षीय धरमपाल को 17 वर्षीय ल़डकी के अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया। उस पर धारा- 376, 363 366 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी के खिलाफ फास्ट्र ट्रेक कोर्ट में चालान पेश हुआ। बाद में जब लडकी से पूछताछ की गई तो उसने मां-बाप के दबाव के चलते गलत बयान देने की बात की। 
लड़की ने कहा कि, लड़के ने शारीरिक संबंध नहीं बनाए थे। मैं उससे तीन साल से प्रेम करती थी। मैंने कई बार उससे शादी के लिए कहा लेकिन वह मेरे बालिग होने पर शादी के लिए कहता रहा। दिवाली के दो दिन बाद मैं उसके घर गई और भाग चलने के लिए दबाव बनाया। उसने प्रेमवश मेरे माथे पर चुंबन दिया और घर जाने को कहा। मैं अकेली उज्जैन चली गई। इसी बीच माता-पिता ने धरम के खिलाफ रिपोर्ट लिखवा दी। पुलिस के सामने गई तो माता-पिता के दबाव में गलत काम करने की बात कही।

और पढ़े …………
Share on Google Plus

About AajTak Ki Khabre

आजतक की खबरे एक न्यूज़ ब्लॉग है। जो भारत और देश दुनिया से की खबरे आप तक अपने ब्लॉग के माध्यम से आप तक पहुचाती है। यदि आप आजतक की खबरे को पसंद करते है। तो इसे सब्सक्राइब करना न भूले। धन्यवाद आपका दिन शुभ हो।
फिल्पकार्ट ऑफर के लिए यहाँ क्लिक करे।

0 comments:

Post a Comment